{"_id":"61a8d59c6ff51d643d6dc984","slug":"peace-meal-workers-on-strike-technical-fault-in-eight-buses-hamirpur-hp-news-sml392120987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीस मील वर्कर हड़ताल पर, आठ बसों में आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीस मील वर्कर हड़ताल पर, आठ बसों में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन
हमीरपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पीस मील वर्कर्स।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल वीरवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। कर्मचारियों ने एचआरटीसी कार्यशाला के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से इन्हें अनुबंध पर लाने की मांग की। इस हड़ताल की वजह से हमीरपुर डिपो की आधा दर्जन से अधिक बसों की ब्रेकडाउन हो गई है।
हालांकि, जिन आठ रूटों पर रवाना हुई बसों में तकनीकी खराबी आई है, वह सभी लोकल रूट हैं, लेकिन बसों के बीच सड़क में खड़ा रहने से यात्रियों को ठंड के मौसम में बीच सड़क में दूसरी बसों के लिए घंटों देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री पैदल तो कुछेक निजी टैक्सियों में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बुधवार को भी हमीरपुर से हरिद्वार और हमीरपुर से दिल्ली रूट पर जाने वाली बसें बीच रास्ते में खड़ी हो गईं। जबकि, चार अन्य लोकल रूटों पर जगह-जगह खड़ी हैं। जिसके चलते जहां यात्रियों को खासी परेशानी हुई। वहीं, परिवहन निगम को भी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। बसों की मरम्मत करने वाले नहीं मिल रहे।
पीस पील कर्मचारी संघ हमीरपुर के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की सरकार के साथ पहले की बातचीत के दौरान आश्वासन दिया गया था कि उन्हें अनुबंध पर लाने के लिए नीति बनाई जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर तक का समय भी दिया गया था, लेकिन 25 नवंबर तक नीति न बनने के बाद अब पीस मील वर्करों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। इन कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें अनुबंध पर लाने की पॉलिसी नहीं बनाती, कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल में 933 पीस मील कर्मचारी हैं, जिनमें 410 कर्मचारियों को अनुबंध पर लेकर नियमित कर लिया गया है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों के साथ सरकार और प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान सचिव राजेश शुक्ला, सह सचिव नितिन परमार, उपप्रधान संजय कुमार, मीडिया प्रभारी सतीश कुमार सहित 39 पीस मील कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आधा दर्जन बसों की ब्रेकडाउन हुई है। हरिद्वार और दिल्ली के रूटों पर जाने वाली बसें खराब हुई हैं।
गुरुवार को ये आठ बस रूट हुए प्रभावित
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में वीरवार को आठ बस रूटों पर रवाना हुई बसें जगह-जगह बीच सड़क पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गईं। दोपहर 12 बजे हमीरपुर से पटनौण, 12.30 बजे टौणीदेवी से कोहली वाया गसोता, 12.40 जयसिंहपुर-जंदडू, 1.20 बजे धरोट से कालेअंब, 1.20 बजे कंजयाण-बस्सी भोरंज, 1.40 हमीरपुर से गलोड-उखली और 2 बजे हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट चोरी-पटलांदर के लिए हमीरपुर से रवाना बसें जगह-जगह खड़ी हैं।