{"_id":"68ae0741871f95b451040fa5","slug":"paver-tiles-were-uprooted-to-lay-the-pipeline-now-sand-and-gravel-are-being-put-on-the-drain-to-fulfil-the-formality-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-164861-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पाइपलाइन डालने के लिए उखड़ी पेवर टाइल, अब नाली पर रेत-बजरी डाल की जा रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पाइपलाइन डालने के लिए उखड़ी पेवर टाइल, अब नाली पर रेत-बजरी डाल की जा रही खानापूर्ति
Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित प्रतापनगर में पेवर टाइल उखाड़कर पाइपलाइन डालने के कार्य में खासी कोताही बरती जा रही है। कार्य में देरी के साथ ही यहां पर पाइपलाइन डालने के बाद पेवर टाइलें नहीं लगाई जा रही हैं, बल्कि नाली के ऊपर रेत-बजरी ही डाली जा रही है।
अभी एक साल पूर्व ही लाखों रुपये की लागत से यहां पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पेवर टाइल डाली हैं। अब जल शक्ति विभाग के माध्यम से यहां पर पाइपलाइन डालने के लिए इन टाइल को उखाड़ा तो गया है, लेकिन पाइपलाइन दबाने के बाद अब ऊपर से रेत-बजरी से ही पक्का किया जा रहा है, जबकि टाइल को बजरी के नीचे नाली में दबाया जा रहा है।
प्रतापनगर में बीते दो माह से अधिक समय से यह कार्य जारी है। भरी बरसात में यहां पर सड़क को उखाड़ कर बेहद धीमे तरीके से कार्य किया जा रहा है। पाइपलाइन डालने के लिए उखाड़ी गई टाइलें और मिट्टी सड़क पर बिखरी हुई है। जिस वजह से यहां पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्रतापनगर के लोगों के लिए यह एक मात्र सड़क है। इसके अलावा संपर्क रास्ते हैं, लेकिन वाहन योग्य यही सड़क है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बीते वर्ष इस सड़क पर पेवर टाइल डाली गईं, लेकिन अब पाइपलाइन डालते वक्त फिर रेत-बजरी डाली जा रही है। एक ओर लोगों को धीमे निर्माण से दिक्कतें पेश आ रही हैं, वहीं सड़क पर पहले की तरह ही पेवर टाइल नहीं डाली जा रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के सही रखरखाव की मांग उठाई है।
कोट
सड़क में पेवर टाइल को अधिक नुकसान न हो और बाद में पेवर टाइल डालने के लिए निर्देश दिए गए है। इसमें यदि कोताही बरती जा रही है उचित कदम उठाए जाएंगे।