फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paunhari's court decorated with colorful flowers

Hamirpur (Himachal) News: रंग-बिरंगे फूलों से सजा पौणाहारी का दरबार

Tue, 23 Jan 2024 03:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Paunhari's court decorated with colorful flowers
रंगबिरंगे फूलों से सजा बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध का दरबार। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बड़सर उपमंडल में लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का जश्न दिवाली की तरह धूमधाम से मनाया। हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस शुभ दिन को हर्षोल्लास से मनाते दिखे। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बाबा की गुफा को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों ने गुफा के दर्शन किए और बाबा जी का आशीवार्द लिया।
विज्ञापन

उपमंडल में रात्रि को जगह-जगह जागरण और कीर्तन का आयोजन किया गया। झोरघाट गोशाला में रामभक्तों ने राम परिवार की मूर्तियों की स्थापना कर अखंड भंडारे का आयोजन किया। पंचमुखी हनुमान मंदिर समैला मोड़ में पहाड़ी संस्कृति के माध्यम से राम भजनों का गुणगान किया गया। इस अवसर पर जलेबियों और केसर युक्त दूध बांट कर भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम सब के आराध्य हैं। भगवान श्रीराम सब के हैं और कण-कण में विराजमान हैं। इसलिए इस पर्व को मनाना हर किसी के लिए दिवाली उत्सव से कम नहीं है। भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मैहरे, गारली, जौड़े अंब, चकमोह, फगोटी, बिझड़ी, महारल, जमली, बड़ागाव धंगोटा, सलौनी, सोहारी, बणी, समैला, जजरी के साथ-साथ सभी मंदिरों में राम भक्तों ने भगवान श्रीराम का गुणगान किया।
विज्ञापन


सुजानपुर चौगान में दीपमाला रही आकर्षण का केंद्र
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में सोमवार देर शाम को एक साथ हजारों दीपक जलाए गए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का गुणगान करते हुए लोगों ने जय श्रीराम की दीपमाला बनाई और उसमें अपने घरों से लाए दीपक जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed