{"_id":"659067e28ba700c6670d0814","slug":"paunaharis-court-decorated-like-a-bride-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-17652-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुल्हन की तरह सजा पौणाहारी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुल्हन की तरह सजा पौणाहारी का दरबार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को वर्ष 2024 का कैलेंडर लॉन्च किया। इसमें विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्य रूप से शिरकत की तथा मंदिर ट्रस्ट की ओर से एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा भी उपस्थित रहे। वहीं, आगामी नव वर्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने शनिवार को मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और जगह-जगह पर पुलिस भी तैनात हो गई।
पांचों सेक्टर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती की है। मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का नजारा अद्भुत देखने को मिल रहा है। इस संदर्भ में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि नव वर्ष के आगमन के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।