फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patti-Kankari transmission line dispute resolved

सुलझ गया पट्टी-कनकरी ट्रांसमिशन लाइन का विवाद

Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा जिले की पट्टी से कनकरी तक बिछाई जा रही बिजली ट्रांसमिशन लाइन का विवाद सुलझ गया है। ग्रामीणों ने लाइन ले जाने पर सहमति दे दी है। पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने शनिवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझा लिया है। कांगड़ा जिले के पट्टी से हमीरपुर के कनकरी तक बड़ी बिजली लाइन डाली जा रही है। इसका कार्य लगभग पूरा होने के कगार पर है। लाइन पर कांगड़ा से हमीरपुर तक लगभग 200 बिजली टावर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टौणी देवी के पास बारी गांव में टावर नंबर 154 और 155 को लेकर ग्रामीणों और बिजली बोर्ड के बीच काफी समय से विवाद उत्पन्न हुआ था, इसे लेकर जिला दंडाधिकारी की अदालत ने टावर लगाने के आदेश दिए थे और इस दौरान व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश पुलिस और प्रशासन को दिए। स्थानीय पंचायत प्रधान को भी इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए गए थे। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों के साथ बातचीत करवाई। इससे दोनों टावर स्थापित की जा सकें। टावर स्थापित करने को लेकर फैला गतिरोध समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने 14 जुलाई तक मुआवजे का भुगतान करने के साथ ही पेड़ पौधों अन्य नुकसान की भरपाई करने का भी फैसला किया है। इससे किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। बिजली बोर्ड ने ग्रामीणों की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है, इसके बाद ग्रामीण लाइन को बिछाने के लिए सहमत हो गए हैं। मौके पर जाकर नए टावर लाइन के स्थल को भी देखा गया। इस दौरान संबंधित भूमि के मालिक भी मौजूद रहे। बिजली बोर्ड जल्द ही स्थल पर कार्य शुरू कर देगा। इससे लाइन के कार्यों को पूरा किया जा सके। प्रशासन के साथ ग्रामीण पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों में मौके पर पहुंचकर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed