{"_id":"653429a73458ba1d0b015a66","slug":"patients-will-soon-get-free-facility-of-medical-tests-in-barsar-hospital-and-bijhari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11810-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर अस्पताल और बिझड़ी में मरीजों को जल्द मेडिकल टेस्टों की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर अस्पताल और बिझड़ी में मरीजों को जल्द मेडिकल टेस्टों की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर और बिझड़ी में मरीजों को अब जल्द ही विभिन्न टेस्टों की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। लोगों को बड़सर में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए 27 अक्तूबर को विधायक इंद्रदत्त लखनपाल अपने जन्मदिन पर अस्पताल को मल्टी ऑटो एनालाइजर मशीन दान करेंगे।
इन मशीनों से मात्र 5 मिलीग्राम खून से 40 पैरामीटर पर एक साथ जांच हो सकेगी। इसमें मरीजों को दोहरी सुविधा मिलेगी। इस आधुनिक मशीन की खासियत यह है कि इसके रिजल्ट सटीक होते हैं और कम समय में रिपोर्ट देती है। मल्टी ऑटो एनालाइजर मशीन के माध्यम से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के किडनी फंक्शन, लीवर फंक्शन, यूरिक एसिड, कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड शूगर, थायरायड समेत कुल 40 टेस्ट एक साथ हो सकेंगे। अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में सेल काउंटिंग मशीन उपलब्ध होने से प्लेट्सलेट्स, हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी और आरबीसी आदि जांच, सेल काउंटिंग मशीन के जरिये अब आसानी से हो सकेंगी। साथ ही मरीजों को जल्द जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध होगी। खंड चिकित्सा अधिकारी बड़सर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर को विधायक इंद्रदत्त लखनपाल अपने जन्मदिन पर बड़सर व बिझड़ी अस्पताल में मल्टी ऑटो एनालाइजर मशीन दान करेंगे।
संपादित: देश राज अत्री