फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients upset due to power supply disruption in Civil Hospital Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल नादौन में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मरीज परेशान

Sat, 21 Sep 2024 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद नहीं मिल रहा लाभ, ऑपरेट करने वाला नहीं है कोई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में मरीजों को जनरेटर की सुविधा नहीं मिल रही है। शुक्रवार रात को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब सिविल अस्पताल की लाइट 15 से 20 मिनट के लिए बंद हो गई। गर्मी के कारण मरीज और उनके साथ आए तीमारदार भी परेशान हो गए। तीमारदारों विवेक, संतोष, लीला, अंजलि आदि ने कहा कि अस्पताल परिसर में एकदम अंधेरा छा गया और 15 से 20 मिनट तक बिजली बाधित होने पर मरीजों को कई तरह की परेशानियां पेश आईं। इससे पहले भी अस्पताल में इस तरह की बिजली बाधित होने की परेशानी आ चुकी है और विभाग इस बात को हल्के में ले रहा है। अस्पताल परिसर में जनरेटर की व्यवस्था तो की गई है परंतु उसे ऐसे वक्त में चलाने वाला कोई भी नहीं होता है।



यदि कोई और इसे चालू करने की कोशिश करे तो वहां पर डीजल या पेट्रोल की व्यवस्था भी नहीं होती है। मरीज कई बार इस परेशानी का सामना कर चुके हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग इस व्यवस्था को सही करने के लिए आज दिन तक कोई भी उचित कदम नहीं उठा पाया है। बिजली गुल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की परेशानियां पेश आ चुकी हैं। आपातकाल में अपना इलाज करवाने आए मरीज भी कई बार विभागीय लापरवाही का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस समस्या का हल करने की मांग की है। इस बारे में बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही समय के लिए बिजली बाधित हुई थी। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed