फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients upset due to non-starting of sample collection center

Hamirpur (Himachal) News: सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू न होने से मरीज परेशान

Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
सैंपल कलेक्शन सेंटर शुरू न होने से मरीज परेशान
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन दे रहा कुछ खामियों का तर्क
दो माह पहले बन चुका है, अभी नहीं हुआ उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज में दो माह पहले निर्मित हो चुका ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अब कॉलेज प्रबंधन ने इसके निर्माण में खामियां निकाल कर इसका उद्घाटन ठंडे बस्ते में डाल दिया है। प्रबंधन खामियों को दूर करने के बजाय आचार संहिता के बाद इसे को शुरू करने की बात कर रहा है। हालांकि इन खामियों को पूरा करने के लिए कोई नए टेंडर नहीं लगाए जाएंगे। ऐसे में आचार संहिता का प्रबंधन का बहाना लेटलतीफी की प्रवृत्ति को दर्शा रहा है।

अस्पताल में दो माह पूर्व यह सैंपल कलेक्शन सेंटर बनकर तैयार हो गया था लेकिन लेवल ठीक न होने के कारण बाहर का पानी अंदर घुस रहा था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग इसको दोबारा से दुरुस्त करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को इसे दुरुस्त करवाने के लिए कहा है। इस सेंटर की शुरुआत एक माह पूर्व ही हो जानी थी लेकिन विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण इसका शुभारंभ नहीं हो पाया है। सेंटर में कार्य करने से सरकारी लैब में भीड़ कम हो जाएगी। सरकारी लैब में महज टेस्टिंग का कार्य रहेगा जबकि सैंपल लेने का कार्य इस सेंपल कलेक्शन सेंटर में किया जाना है। सरकारी लैब कमरा नंबर एक में चलाई जाती है जहां पर खड़े होने के लिए भी जगह नहीं है। ऐसे में मरीज मजबूरी में सीढ़ियों पर ही खड़े रहते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कुछ कार्य शेष है। उसको पूरा किया जाएगा और आचार संहिता के बाद इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed