फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients did not get the facility to take medical samples at one place.

Hamirpur (Himachal) News: एक ही जगह मेडिकल सैंपल लेने की मरीजों को नहीं मिली सुविधा

Thu, 14 Mar 2024 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अभी तक शुरू नहीं हुआ सैंपल कलेक्शन सेंटर
विज्ञापन

सरकारी लैब में भीड़ कम करने के लिए किया गया था निर्माण
सेंटर को बनाए हो चुका है एक माह से भी अधिक समय

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अभी तक सेंटर कलेक्शन सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। इस सेंटर में मरीजों के सभी प्रकार के सैंपल लिए जाने थे। इसका निर्माण एक माह पूर्व मेडिकल कॉलेज में कैंटीन के साथ किया गया, लेकिन अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अस्पताल के कमरा नंबर एक में सरकारी लैब स्थित है। यह लैब सीढि़यों के नीचे है। ऐेसे में यहां पर खड़े होने की जगह नहीं है।
मरीज यहां पर सीढि़यों पर ही खड़े रहते हैं। ऐसे में सुविधा के लिए अलग से सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया ताकि यहां पर ही सभी मरीजों के सैंपल लिए जा सकें। अभी तक यह सेंटर शुरू नहीं हो पाया। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना करना पड़ रहा है। मरीजों सुरुचि, आनंद, कीर्ती, अंजली, मोहन, दिवेश, नरेश, सुमित्रा, कल्याणी आदि ने कहा कि यहां पर खड़े होने के लिए भी जगह नहीं है, बैठना तो दूर की बात है। बीमारी की हालत में सीढि़यों पर खड़ा होने में खासी दिक्कत होती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को तो सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अगर अलग से सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है तो इसे शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन

कोट
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कलेक्शन सेंटर की सतह ऊंची नहीं हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को कहा गया है कि इसे ऊंचा किया जाए अन्यथा सारा पानी अंदर ही जाएगा। जैसे ही लोक निर्माण विभाग कार्य पूरा कर लेगा तो इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed