{"_id":"66f952e7fc02e2e04302f517","slug":"patients-arriving-without-abha-id-and-aadhar-card-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137171-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना आभा आईडी और आधार कार्ड के पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना आभा आईडी और आधार कार्ड के पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के काउंटर पर नहीं बन पा रही मरीजों की पर्ची
पर्ची बनाने के लिए आभा आइडी या आधार कार्ड का होना अनिवार्य
प्रशासन ने सभी मरीजों से आभा आईडी साथ में लाने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अधिकतर मरीज पर्ची बनाने के लिए बिना आभा आइडी और आधार कार्ड के पहुंच रहे हैं। इससे कर्मचारियों के लिए पर्ची बनाना गले की फांस बन गया है। वहीं, मरीज पर्ची बनवाते समय फोन नंबर भी वह लिखवा रहे हैं जो उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं है। ऐसे में इन मरीजों की पर्ची बनाना मुश्किल हो गया है। अस्पताल में पर्ची काउंटर पर अब ऑनलाइन सिस्टम स्थापित किया गया है। इसके अनुसार किसी भी मरीज को पर्ची बनवाने के लिए आभा आइडी होना अनिवार्य है। यदि किसी मरीज के पास आभा आइडी नहीं है तो आधार कार्ड का लाना अनिवार्य है। लेकिन, न ही मरीज आभा आईडी लाते हैं और न ही आधार कार्ड। ऐसे में पर्ची बनाने के लिए दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल में करीब तीन माह से ऑनलाइन सिस्टम स्थापित कर दिया गया है तथा भविष्य में मरीज को क्या बीमारी है तथा क्या इलाज आदि चल रहा है, इसकी पर्याप्त सूचना चिकित्सक देख सकें। लेकिन, मरीज अपने साथ न ही आभा आईडी ला रहे हैं और न ही आधार कार्ड। वहीं, जब पर्ची नहीं बन पा रही तो यहां पर बहसबाजी हो रही है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हर मरीज से अपील की है कि आभा आइडी, आधार कार्ड साथ लाएं और वही फोन नंबर पंजीकृत करवाएं जो आधार से लिंक हो। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि पर्ची बनाने के लिए आभा आईडी व आधार कार्ड साथ लाएं।