{"_id":"653d5937ba88a0e1a50b94d6","slug":"patchwork-work-of-dharamshala-shimla-nh-started-will-get-relief-from-potholes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12412-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला शिमला एनएच का पैचवर्क कार्य शुरू, गड्ढों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला शिमला एनएच का पैचवर्क कार्य शुरू, गड्ढों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। धर्मशाला से शिमला एनएच पर पड़े गड्ढ़ों का पैचवर्क कार्य शुरू हो गया है। अब धर्मशाला से शिमला जाने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व में एनएच पर जगह-जगह गड्ढ़े पड़े हुए थे। इससे वाहन चालकों, राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रशासन के निर्देशों पर एनएचआई विभाग ने पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों मुकेश, जतिन, सुरेश, प्रवीण, प्रियांश आदि ने कहा कि बरसात के दौरान धर्मशाला से शिमला एनएच पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे। इससे वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। समस्या को लेकर उन्होंने एसडीएम से समाधान की मांग की थी। समस्या का समाधान करते हुए एनएचआई विभाग ने पैचवर्क कार्य शुरू कर दिया है। इस बारे में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि धर्मशाला से शिमला एनएच का पैचवर्क कार्य शुरू हो गया है। लोगों की मांग पर एनएचआई विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।