फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   patakhay sold

निर्धारित स्थानों पर पटाखे नहीं बेचे तो कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत एसडीएम भोरंज डॉ. अमित शर्मा की अध्यक्षता में भोरंज क्षेत्र में चयनित जगह पर पटाखे न बेचने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरि राम को कमेटी का इंचार्ज, सुहारू राम कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग को सदस्य, सुनील कुमार कार्य निरीक्षक को सदस्य, इंद्रपाल कार्यनिरीक्षक को सदस्य बनाया गया है। बैठक में पटाखे बेचने के लिए बस्सी, भोरंज, लदरौर, भरेड़ी, तरक्वाड़ी और जाहू में स्थान निर्धारित करने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाजारों में कहीं भी दुकानों में पटाखे नहीं बेचे जाएंगे। पटाखे बेचने के लिए खुला स्थान निर्धारित किया जाएगा जोकि सड़क से 6 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। सभी दुकानदार खुले स्थान पर एक ही स्थान पर पटाखे की दुकान लगाकर पटाखे बेचेंगे ताकि, सड़क पर यातायात जाम न हो और न ही कोई अप्रिय घटना घटने की संभावना हो। भोरंज के बस्सी बाजार में सम्मू ताल, तरक्वाड़ी में निर्माणाधीन पार्किंग, जाहू में संगम होटल के पास, जाहू बाईपास और ग्रीन वैनी वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल जाहू, भरेड़ी बाजार में पुराने बैंक के सामने स्कूल का ग्राउंड, लदरौर में जाहू रोड पर इंडस्ट्री के सामने और बिलासपुर रोड पर इंद्र ठेके के साथ और भोटा रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के साथ पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए गए। इस मौके पर थाना प्रभारी भोरंज को निर्देश दिए गए कि उपरोक्त स्थानों तथा दुकानों का भी निरीक्षण किया जाए। यदि दुकानों में दीपावली के दो दिन पहले तक पटाखे आदि पाए गए तो उन्हें अपने कब्जे में ले लिया जाए। किसी भी दुकान में पटाखे की बिक्री नहीं की जाएगी। केवल चयनित स्थानों पर ही पटाखे बेचने के लिए दुकानदार अपने स्टाल लगा सकते हैं। तहसीलदार को चयनित जगह पर पटाखे न बेचने पर पटाखे उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed