फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers are not getting the benefit of Ride with Pride service

Hamirpur (Himachal) News: यात्रियों को नहीं मिल रहा राइड विद प्राइड सेवा का लाभ

Thu, 24 Jul 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not getting the benefit of Ride with Pride service
एचआरटीसी कार्यशाला में खराब पड़ी राइड विद प्राइड गाड़ी। संवाद
हमीरपुर। एचआरटीसी की ओर से शुरू की गई राइड विद प्राइड सेवा का लाभ लोगों को बहुत कम मिल रहा है। इसका कारण चार में से तीन गाड़ियों का खराब होना है।
विज्ञापन

मात्र एक गाड़ी के सहारे एचआरटीसी सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। गाड़ियां लंबे समय से खराब पड़ी हैं। अभी तक इनकी मरम्मत नहीं हो सकी है। हमीरपुर में चार राइड विद प्राइड गाड़ियों की सुविधा यात्रियों को दी है। दो से तीन किलोमीटर तक के सफर के लिए इस गाड़ी का प्रयोग किया जाता है। खासकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जाने के लिए कई मरीजों की ओर से इस गाड़ी की सेवाएं ली जाती हैं।
अभी चार में से तीन गाड़ियां खराब हैं। खराब गाड़ियां एचआरटीसी कार्यशाला में खड़ी हैं। पर्याप्त संख्या में गाड़ियों की सुविधा नहीं मिलने से मरीज भी परेशान होते हैं। मरीजों में खासकर वृद्ध लोगों को पैदल या निजी वाहनों के सहारे अस्पताल पहुंचना पड़ता है। निजी वाहनों में अधिक पैसे लिए जाते हैं। मरीजों ने एचआरटीसी प्रबंधन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द राइड विद प्राइड गाड़ी को ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि तीन राइड विद प्राइड गाड़ियां खराब हैं। एक गाड़ी चल रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी और यात्रियों की सेवा के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed