{"_id":"6050eac48ebc3ed82e4a3054","slug":"passed-budget-of-25-33-lakhs-of-touni-devi-hospital-hamirpur-news-hamirpur-hp-news-sml3644790132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी अस्पताल का 25.33 लाख का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी अस्पताल का 25.33 लाख का बजट पारित
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) का वार्षिक बजट 25 लाख 33 हजार 751 रुपये पारित हुआ है। बीते वर्ष अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक न हो पाने के कारण इस बार दोनों वर्षों की बैठक इकट्ठी आयोजित की और बजट पारित किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सरकार के निर्देशानसुार अस्पताल में एक्स-रे समेत 56 तरह के विभिन्न टेस्ट निशुल्क होंगे।
इसके लिए मरीज को अपना आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। यह सेवा लोगों को पहली अप्रैल से मिलना शुरू होगी। वहीं अस्पताल में जन औषधि केंद्र भी खुलेगा। आयुष्मान और हिमकेयर के लिए तीन लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। रिपेयर एवं रखरखाव के लिए दस लाख 54 हजार रुपये खर्च किए जाएंगेे। बीएमओ टौणी देवी डॉ. अरविंद कौंडल ने कहा कि दो वर्षों की इकट्ठी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 25 लाख 33 हजार 751 रुपये का बजट पारित हुआ है।