फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Party workers should make the public aware of the BJP's lies: Vijay

भाजपा के झूठ से जनता को अवगत करवाएं कार्यकर्ता : विजय

Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस भोरंज की बैठक मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों में हंसी का पात्र बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के झूठ से लोगों को अवगत करवाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्तूबर में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दौरा प्रस्तावित है। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर-द्वार जाकर विधायक सुरेश कुमार संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश गुडिया हेल्पलाइन चेयरमैन अरुणा महाजन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश डोगरा ने भी बैठक को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed