{"_id":"5e84c0268ebc3e6f9507bcc2","slug":"parking-hamirpur-hp-news-sml3292645176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध में बनने वाली पार्किंग का कार्य अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध में बनने वाली पार्किंग का कार्य अधर में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल रही। करोड़ों रुपये का चढ़ावा हर साल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया जाता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कई प्रोजेक्ट वर्षों से अधर में लटके हुए हैं, उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। कारण कोई भी हो श्रद्धालु सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं।
पुराने बस स्टैंड के समीप पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है जिसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की ओर से कई साल पूर्व किया गया था लेकिन आज भी यह मामला अधर में लटका हुआ है। चैत्र माह के मेलों के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पार्किंग स्थल का निर्माण करा दिया जाए तो कई वाहनों को खड़ा करने के लिए सुविधा उपलब्ध हो जाएगी तथा जाम की समस्या भी पैदा नहीं होगी।
क्षेत्र के लोगों की मांग है कि इस कार्य को पूरा करवाया जाए। बाबा बालक नाथ न्यास ट्रस्ट के सदस्यों पवन कुमार जगोता, सुरेश कुमार, रमेश चंद सहित कई लोगों ने इस पार्किंग का कार्य पूरा करवाने की बात की है। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि पार्किंग का कार्य कई सालों से लंबित पड़ा हुआ है। इसे पूरा करवाने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मामले को उठाया गया है। इसे शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
---