फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parking, guest house and committee hall will be provided under one roof in the BDO office.

Hamirpur (Himachal) News: बीडीओ कार्यालय में एक ही छत के नीचे पार्किंग, गेस्ट हाउस, समिति हॉल की मिलेगी व्यवस्था

Thu, 30 Oct 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Parking, guest house and committee hall will be provided under one roof in the BDO office.
निर्माणाधीन खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर का भवन। संवाद
संजीव वालिया
विज्ञापन


सुजानपुर (हमीरपुर)। मिनी सचिवालय के भवन में चल रहे खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर को अगले साल अपना भवन नसीब होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन के निर्माण कार्य को लेकर विभागीय अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।
बहुउद्देशीय भवन में एक ही छत के नीचे पंचायती राज विभाग व पंचायतों के विकास संबंधी कार्य होंगे। नए पांच मंजिला भवन की बेसमेंट में पार्किंग, धरातल मंजिल में दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें किराये पर आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रथम मंजिल पर रेस्तरां एवं गेस्ट हाउस, द्वितीय मंजिल पर पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कर्मचारियों के लिए कार्यालय, तीसरी मंजिल पर बीडीओ कार्यालय, चौथी मंजिल पर पंचायत समिति हॉल बनाया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सुजानपुर के डोली में पांच मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्माण कार्य के लिए संबंधित ठेकेदार को 3.50 करोड़ रुपये का टेंडर अवार्ड हुआ है। कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से डेढ़ वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में दिसंबर 2026 तक कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
पूर्व में तकनीकी कारणों और बजट का अभाव होने के कारण भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब सभी औपचारिकताओं के पूर्ण होने से कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान बीडीओ कार्यालय मिनी सचिवालय में चौथी मंजिल पर स्थित है। सचिवालय में जगह कम होने के कारण कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कोट

पांच मंजिला भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कार्य पर 3.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। बहुउद्देशीय भवन में एक साथ विभिन्न कार्य हो सकेंगे। कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
-किशोरी लाल, बीडीओ, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed