फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parking could not be made in Bijri Bazaar, there is a traffic jam.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में नहीं बन पाई पार्किंग, लग रहा जाम

Fri, 19 Jul 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार और राहगीर परेशान, बेतरतीब तरीके से पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड की भी सुविधा नहीं, खामियाजा भुगत रही जनता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी बाजार में सालों बाद भी पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि बाजार में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से मुख्य सड़क और दुकानों के सामने वाहन पार्क हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में जाम लग रहा है। वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग के साथ-साथ टैक्सी स्टैंड की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती हैं। बाजार में पार्किंग निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इसका खामियाजा बाजार में स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल बिझड़ी के प्रधान रणजीत शर्मा, संजय शर्मा, ओमकार दत्त, युद्धवीर सिंह, नरेश शर्र्मा, प्रकाश चंद, राधिका शर्मा, प्रेमलता देवी आदि ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से बिझड़ी के कुआं चौक और ब्लॉक चौक पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके लेकिन बाजार में वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहनों को नो पार्किंग जोन में पार्क कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से बिझड़ी के ताल स्टेडियम में वाहनों को पार्क करने के लिए स्थल चिह्नित किया गया है लेकिन सुविधाओं के चलते वाहन चालक बाजार के बीच में वाहनों को पार्क कर रहे हैं। इससे समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि बिझड़ी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए ब्लॉक चौक और कुआं चौक पर ट्रैफिक कर्मी नियुक्त किए गए हैं ताकि राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। समय-समय पर बाजार का निरीक्षण किया जाता है और वाहन चालकों के चालान भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed