{"_id":"680a8c3559e03bf57d09bf79","slug":"parents-will-be-able-to-enroll-their-children-throughout-the-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154091-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वर्षभर नौनिहालों का दाखिला करवा सकेंगे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वर्षभर नौनिहालों का दाखिला करवा सकेंगे अभिभावक
Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिलाभर के आठ अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं शुरू होंगी। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर इन स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी गई थी।
इसके आधार पर अब स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के दौरान अभिभावक तीन से पांच वर्ष तक के नौनिहालों को किसी भी समय दाखिल करवा सकेंगे। दाखिला करवाने के बाद स्कूलों में सुचारू रूप से प्री-प्राइमरी की कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों को स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें पहली कक्षा में दाखिल करवाते समय भाषा और अंकों का ज्ञान हो।
वर्तमान में जिलाभर के 367 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं सुचारू रूप से चली हुई हैं।
स्कूलों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए भवन निर्माण, खाने के लिए बजट और खेल-खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अलग से बजट प्रदान किया जा रहा है, ताकि स्कूल में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्कूलों में कार्यरत जेबीटी अध्यापक नौनिहालों को पढ़ाई करवाएंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में तीन से पांच वर्ष तक विद्यार्थियों को प्री-प्राइमरी के चरणों बाल वाटिका एक, दो और तीन में अलग-अलग प्रकार से पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके उपरांत छह वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों का पहली कक्षा में दाखिला होगा।