फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parents should get their children vaccinated instead of being afraid

अभिभावक डरने के बजाय बच्चों को लगवाएं वैक्सीन

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parents should get their children vaccinated instead of being afraid
Parents should get their children vaccinated instead of being afraid
हमीरपुर। कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का बच्चों पर कोई विपरीत असर नहीं है। अभिभावक बिना किसी डर के खुद और अपने बच्चों को टीका लगवाएं। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रदेश के सबसे तेज धावक रहे और एथलेटिक्स कोच अनूप राणा, राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त अध्यापक दुर्गा दास शर्मा और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने खासकर बच्चों और उनके अभिभावकों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया है। इनका कहना है कि वैक्सीन से डरने की बजाय इसे लगवाकर खुद को सुरक्षित करें और देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

शारीरिक क्षमता बढ़ाने और मजबूत करने के लिए वैक्सीन जरूरी है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। सोमवार को जिले के छह केंद्रों पर 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन सत्र आयोजित होंगे। इनमें एचएससी लुदर महादेव और बाहन्वी स्कूल, एचएससी आघार और आर्यन स्कूल, बिझड़ी स्कूल, घंगोट स्कूल और जौड़े अंब स्कूल में बच्चों को वैक्सीन लगेगी। इन्होंने अभिभावकों से बच्चों को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित करने की अपील की है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन से घबराएं नहीं, केंद्र पर जाकर लगवाएं टीका : राणा
एथलेटिक्स कोच अनूप राणा ने कहा कि कोरोना को हराने का उपाय संपूर्ण वैक्सीनेशन है। वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति महामारी से लड़ने के लिए सक्षम हो जाता है। ऐसे में वैक्सीनेशन से घबराने के बजाय वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं और खुद को सुरक्षित करें। उन्होंने भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित किया है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन का नहीं कोई विपरीत असर : डॉ. लक्ष्मी
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। लोग खुद भी बिना झिझक वैक्सीन लगवाएं और अपने बच्चों को भी वैक्सीन लगवाएं। अब तो सरकर जल्द ही छह से 12 साल तक के बच्चों की वैक्सीनेशन शुरू करने वाली है, ऐसे में अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित करें।

वैक्सीनेशन लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दें : दुर्गा
राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त कला अध्यापक दुर्गादास शर्मा ने कहा कि कोरोना से निजात पाने के लिए वैक्सीन की उतनी ही जरूरत है, जितनी एहतियात बरतने की। इसलिए वैक्सीन लगवाकर देश को कोरोना मुक्त करने में अपना सहयोग करें। स्कूलों के अध्यापकों को बच्चों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दें।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed