फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panchyat

जाहू पंचायत का होगा विभाजन, बनेंगी दो पंचायतें

Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू का विभाजन कर अब इसकी दो पंचायतें बनेंगी। पंचायत से दूसरी पंचायत बनाने का रास्ता उस समय साफ हो गया जब पंचायत में इसके लिए रखी गई विशेष ग्रामसभा में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जाहू पंचायत से अलग पंचायत जाहू कलां बनाने की मांग पिछली ग्रामसभा में उठी थी, लेकिन पंचायत पदाधिकारियों ने उस समय ग्राम सभा में इस एजेंडा को शामिल न करने की बात कही थी। इसके लिए विशेष ग्रामसभा रखी गई। बता दें कि जाहू पंचायत में नौ वार्ड हैं और लगभग 3 हजार से अधिक मतदाता हैं। किसी भी पंचायत से दूसरी पंचायत बनाने के लिए पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन

इसके लिए ग्रामसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र सचिव द्वारा दिया जाता है। जाहू में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए 224 लोगों के ग्राम सभा में हस्ताक्षर होने आवश्यक थे। लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संख्या 360 से अधिक हो गई। ग्रामसभा का कोरम पूरा होने पर पंचायत ने अलग पंचायत बनाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार जाहू की जनसंख्या 4052 है और घरों की संख्या लगभग 1140 है। उसी के आधार पर अलग पंचायत बनाने और अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए 224 लोगों का होना अनिवार्य था। लोगों नरोत्तम शर्मा, रमेश चंद, जगरनाथ, पूर्व वार्ड सदस्य जगदीश चंद, रामलाल, कृष्ण चंद, यशपाल, देश राज, उर्मिला देवी ने बताया कि दूसरी पंचायत जाहू कलां के बनने से लोगों को नजदीक ही पंचायत में मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस संबंध में बीडीओ भोरंज मनोज कुमार ने बताया कि जाहू पंचायत से दूसरी नई पंचायत जाहू कलां बनाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा का कोरम पूरा होने पर दूसरी पंचायत बनाने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। पंचायत द्वारा दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र व दूसरी पंचायत के बनाने वाले अन्य दस्तावेजों को प्रदेश सरकार व विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed