फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panchyat election, youth and old man participate in election

तृतीय चरण के मतदान में उत्साहित दिखे युवा और बुजुर्ग

Thu, 21 Jan 2021 06:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
panchyat election, youth and old man  participate  in election
ग्राम पंचायत रैल में मतदान करने के बाद उत्साहित मतदाता। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/भोरंज/हमीरपुर। जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं आखिरी चरण के दौरान वीरवार को मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। खासकर बुजुर्ग और युवा मतदान के लिए काफी उत्साहित नजर आए। जिले में तृतीय चरण के दौरान 81 पंचायतों में चुनाव हुए। बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी परिवार सहित अपने मतदान केंद्र भकरेड़ी में मतदान किया।
विज्ञापन

भोरंज से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी ने कतार में खड़े होकर भोरंज बूथ पर मतदान किया। सुंगरवाड वार्ड में मृणाल, विशाल, साहिल, शुभम, काजल, मृगांक, निखिल व सुभावर सहित घलूं की कोमल, बड़ा की आरुषि शर्मा, चौकी जंवाला के अभिषेक और प्रिया आदि युवाओं ने पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि मतदान के महाकुंभ में सहयोग देकर वे बहुत खुश हैं। वहीं, विकास खंड बिझड़ी की बटाहली गांव की 97 वर्षीय बुजुर्ग इंद्री देवी ने ज्योली देवी में मतदान किया। 80 वर्षीय कमला देवी, उसनाड़ कलां के 105 वर्षीय बृज लाल, नौहंगी की 101 वर्षीय रामेश्वरी देवी, भकरेड़ी की 101 वर्षीय प्रकाशो देवी सहित अन्य वृद्धों ने भी खुद व परिवार के सहयोग से मतदान केेंद्र पहुंचकर मतदान किया। कई परिजन वृद्धों को उठाकर तो कई पकड़कर मतदान केंद्र तक लाए। वहीं, प्रथम बार मतदान करने वाले युवा भी खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed