फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panchyat committee bamsan chairman and vice chairman elected in hamirpur

बमसन पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
panchyat committee bamsan chairman and vice chairman elected in hamirpur
बमसन पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष व अन्य समिति सदस्य समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रे - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विकास खंड बमसन की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कालेअंब वार्ड से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य रीना देवी को अध्यक्ष चुना गया है। रीना देवी ने आठ मतों के अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। रीना देवी को कुल 23 मतों में से 15 मत मिले हैं। जबकि, कांग्रेस की सीमा देवी को महज 8 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत समिति उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से ही कंज्याण वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य प्यार चंद को उपाध्यक्ष चुना गया है। पंचायत समिति में बहुमत न होने के चलते कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए कोई भी प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारा गया। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाली सीमा देवी चमनेड़ वार्ड से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई हैं। पंचायत समिति के कुल 23 वार्ड सदस्यों में सर्वाधिक 13 सदस्य महिलाएं हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने सरकार की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के लिए दिए गए 50 फीसदी आरक्षण के बावजूद ओपन वार्ड से जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नाडसी वार्ड की शकुंतला देवी ओपन वार्ड से चुनाव जीतीं हैं। मंगलवार को पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान की अध्यक्षता में हुए। अध्यक्ष पद पर आम सहमति न बनने से मतदान हुआ। इसमें रीना देवी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि, उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed