फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat representatives come in favour of Zila parishad cadre employees in Hamirpur

जिला परिषद काडर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरे पंचायत प्रतिनिधि

Thu, 30 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांगू/नादौन/ गलोड़ (हमीरपुर)। जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारी सोमवार से पेनडाउन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को बारिश के बावजूद हमीरपुर में बीडीओ कार्यालय के बाहर यह कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी यहां उनके साथ धरने पर बैठे। वहीं, नादौन ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि भी जिला परिषद काडर कर्मचारी एवं अधिकारियों के समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन

खास गलोड़ पंचायत प्रधान संजीव शर्मा, पनयाली की प्रधान बीना देवी, कश्मीर पंचायत के प्रधान सुरजीत कुमार, बढेरा से राजेश कुमार, सरेडी के राजेश शर्मा, लहड़ा पंचायत से निशा शर्मा, उटप से उपप्रधान प्रकाश शर्मा, हरेटा से पंचायत प्रधान तृप्ता देवी और उपप्रधान संजय शर्मा समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कलम छोड़ो आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि हड़ताल के कारण पंचायतों में दस्तावेजों संबंधी, फील्ड और मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नादौन ब्लॉक की दस पंचायताें के प्रधानों ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि कर्मचारियों, अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में दस्तावेजों संबंधी और मनरेगा कार्य, पंचायत सचिवों के हड़ताल पर होने के कारण परिवार नकल, बीपीएल प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की एंट्री नहीं हो पा रही है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर होने के कारण फील्ड के कार्य और मनरेगा असेसमेंट प्रभावित हुई है।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र विचार-विमर्श करने की अपील की है।

नादौन विकास खंड में 13 पंचायत सचिवों के पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं, तकनीकी सहायकों सहित और भी पद रिक्त हैं। पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों के कार्य पूर्ण रूप से ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed