{"_id":"5ff3177a8ebc3e40fa4be96b","slug":"panchayat-election-hamirpur-hp-news-sml3566285101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगवाड़ा के वार्ड-दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगवाड़ा के वार्ड-दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विकास खंड टौणीदेवी की बगवाड़ा पंचायत के वार्ड 2 में वार्ड सदस्य को निर्विरोध चुना गया। वार्ड 2 से केवल एक ही महिला शीला देवी पत्नी सेवानिवृत्त सूबेदार अजय कुमार ने नामांकन भरा था। इतिहास में यह पहली बार हुआ कि वार्ड 2 में सदस्य के लिए चुनाव नहीं हुआ।
इससे पहले वार्ड 3 में कभी भी चुनाव नहीं हुआ था। इस बार वार्ड तीन से 2 उम्मीदवार दावा ठोक रहे हैं। इस वार्ड के लोग पंच के निर्विरोध चुनाव का प्रयास कर रहे है। अब 6 जनवरी को ही निर्णय होगा कि कोई एक नामांकन वापस लेगा या नहीं। पंचायत से प्रधान के लिए 6, उपप्रधान के लिए 4 और बाकी के 3 वार्डों के लिए 8 उम्मीदवारों ने दावा ठोका है। पंचायत के प्रधान एडवोकेट संजीव कुमार ने कहा कि वह स्वयं इस बार कोई भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे प्रतिनिधियों का चयन करें जो जन सेवा के लिए समय दे सकें और पंचायत में विकास कार्यों को गति दें।