फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat by-election: 44.63 percent voters voted for eight posts

पंचायत उपचुनाव : आठ पदों के लिए 44.63 फीसदी मतदाताओं ने मतदान

Sun, 29 Sep 2024 08:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
महिला मतदाताओं की वोट डालने की प्रतिशतता 47.33 फीसदी रही
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के सदस्य का आज घोषित होगा नतीजा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए आठ पदों पर उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ से दो बजे तक हुआ। इस सभी पदों पर 21630 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से से 44.63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। महिला मतदाता की वोट डालने की प्रतिशतता 47.33 रही। जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के सदस्य के लिए विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड बमसन की कुल 15 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। खैरी में 48.35 फीसदी, बैरी में 33.75, रंगड़ में 47.25, टीहरा में 41.85, जंगल में 27.64 बीड़-बगेहड़ा में 42.12, चलोह में 46.09, जोल-पलाही में 58.69, ठाणा धमडिय़ाणा में 46.49, डेरा में 46.17, बजरोल में 33.28, भेरड़ा में 37.46, कक्कड़ में 49.91, जंदड़ू में 24.79 और खनौली में 17.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसका परिणाम 30 सितंबर सोमवार को घोषित होगा। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा में प्रधान पद के लिए कुल 59.65 फीसदी मतदान हुआ। ग्राम पंचायत नाहलवीं के वार्ड नंबर-4 में वार्ड सदस्य के लिए 71. 66 फीसदी मतदान हुआ। विकासखंड बसमन की ग्राम पंचायत स्वाहल में उपप्रधान पद के लिए कुल 60.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। विकासखंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत बड़ाग्रां के वार्ड नंबर-5 में वार्ड सदस्य के लिए 65.97 और ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर-नौ में वार्ड सदस्य के लिए 69.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भदरोल में उपप्रधान के पद के लिए कुल 1237 मतदाता थे। इनमें से कुल 644 मतदाताओं ने वोट डाला। कुल मतदान 52.06 फीसदी रहा। नादौन की ग्राम पंचायत रैल के वार्ड नंबर-5 में वार्ड सदस्य के लिए कुल 267 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 178 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 66.67 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed