{"_id":"6ad3d377d1d600313c08a8cd","slug":"painting-competition-at-awahdevi-temple-rashi-and-shashi-emerge-victorious-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-212344-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी मंदिर में पेंटिंग प्रतियोगिता, राशि और शशि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी मंदिर में पेंटिंग प्रतियोगिता, राशि और शशि ने मारी बाजी
Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता वरिष्ठ और कनिष्ठ दो वर्गों में करवाई गई।
वरिष्ठ वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल की राशि भुनाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर की तृष्णा और पारुल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि डीपीएस की शैनी ठाकुर और अजय मॉडल स्कूल की तन्या ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की शशि प्रथम, जेपी पब्लिक स्कूल की प्राची ठाकुर द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर की सांची धूमल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में दिनभर स्थानीय गायक बिक्की ठाकुर ने सहयोगी जय चंद और संतोष के साथ कीर्तन-भजन प्रस्तुत किए। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक वंदना गुलेरिया और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।