फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Painter's daughter Tanu secured tenth place in the state in class 12th.

Hamirpur (Himachal) News: पेंटर की बिटिया तनु ने 12वीं में प्रदेशभर में हासिल किया दसवां स्थान

Wed, 01 May 2024 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बलेटा खुर्द गांव के पेंटर सुनील की होनहार बेटी है तनु
विज्ञापन

विधायक ने किया सम्मानित, आगामी पढ़ाई के लिए हर मदद का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बलेटा खुर्द निवासी बेटी तनु ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में दसवां स्थान हासिल किया है। होनहार बच्ची की पढ़ाई के लिए विधायक आशीष शर्मा ने आर्थिक मदद की है। तनु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनाही की छात्रा रही हैं। बिटिया ने प्रदेशभर में ओवरआल दसवां स्थान और कला संकाय में चौथा स्थान हासिल किया है। बच्ची के पिता सुनील कुमार पेंटर का काम करते हैं। पिता को तीन बेटियों व एक बेटे की पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। विधायक आशीष शर्मा ने परिवार की आर्थिक समस्या को ध्यान में रखते हुए बच्ची को छात्रवृत्ति लगाई। परिणामस्वरूप बच्ची ने मेहनत की और बोर्ड मेरिट में स्थान पाया। तनु आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उसने बताया कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करती हैं। उसने विधायक आशीष शर्मा का भी आभार व्यक्त किया है। वहीं, विधायक आशीष शर्मा ने बच्ची को शाल, टोपी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। विधायक आशीष ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों को देखकर खुशी होती है। उन्होंने बच्ची और उसके परिजनों को बधाई दी। आगामी पढ़ाई के लिए भी हर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed