{"_id":"617832b06bfb9622f165b388","slug":"over-now-hamirpur-hp-news-sml3884672187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर आईटीएमएस स्थापित, अब ओवर स्पीड पर माननीयों का भी कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर आईटीएमएस स्थापित, अब ओवर स्पीड पर माननीयों का भी कटेगा चालान
विज्ञापन
बाईपास हमीरपुर के दगनेड़ी में स्थापित आईटीएमएस के शुभारंभ के मौके पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, प?
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हमीरपुर पुलिस ने आईटीएमएस यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से वाहन चालकों के आटोमेटिक चालान होंगे।
15 दिन की अवधि के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के कंट्रोल रूम से आटोमेटिक चालान जारी किए जाएंगे। बाईपास हमीरपुर के दगनेड़ी में स्थापित इस आईटीएमएस का शुभारंभ उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, डीएसपी रोहिन डोगरा और पुलिस कर्मी इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस सिस्टम की खास बात यह है कि अब ओवर स्पीड पर वीआईपी भी नपेंगे। क्योंकि मंत्रियों के काफिले और वीआईपी अधिकारियों की अत्यधिक स्पीड पर शुरू से सवाल उठते रहे हैं। अब उनके आटोमेटिक चालान कटेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस सिस्टम के लागू होने से लोगों में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जिम्मेेदारी बढ़ेगी और वह नियमों का उल्लंघन करने से बचेंगे। इससे हमारी सड़कें और सुरक्षित होंगी। सिस्टम के लागू होने से पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था का सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक सेफ्टी को अपनाने का बल देते हुए उन्होंने कहा इससे हमारी ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा कई अनमोल जिंदगियां बचेंगी।
विज्ञापन
अवहेलना करने वाले का ई-चालान होगा : डॉ. आकृति
पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि सिस्टम में नंबर प्लेट डीप रीडर कैमरा और साफ्टवेयर के माध्यम से गाड़ी की नंबर प्लेट का फोटो क्लिक कर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले का ई-चालान होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके माध्यम से तीन तरह के ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के 24 घंटे आनलाइन ई-चालान होंगे। जैसे ही आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, वैसे ही आपका चालान जनरेट होकर सीधे आपके मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिये पहुंच जाएगा।