{"_id":"6707d64842ee4052bb00f6c1","slug":"outsourced-workers-raised-demand-for-restoration-of-jobs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138117-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आउटसोर्स कर्मियों ने नौकरी बहाल करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आउटसोर्स कर्मियों ने नौकरी बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन
नादौन में नौकरी से निकाले कर्मियों ने डीसी हमीरपुर को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जलशक्ति विभाग मंडल नादौन में पिछले 15 साल से आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे पचास के करीब कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। वीरवार को तीन बजे एक दर्जन कर्मचारियों ने डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जल्द नौकरी बहाल करने की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई साल से जलशक्ति विभाग में ऑपरेटर, बेलदार और चौकीदार के पदों पर सेवाएं दे रहे थे लेकिन अचानक ही नादौन मंडल में काम कर रहे सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कई सालों से जलशक्ति विभाग में काम रहे हैं लेकिन अचानक ही नौकरी से बाहर कर दिया है। सरकार अपने लोगों को नौकरी पर रख रही है और पिछले 15 साल से काम करने वालों को नौकरी से निकाला गया है। विपन कुमार ने कहा कि 30 सितंबर को नौकरी से निकाला गया है। इससे सभी परेशान है। वह हर मंच पर दोबारा नौकरी पर रखने की गुहार लगा चुके हैं और अब डीसी हमीरपुर को भी ज्ञापन सौंपने आए थे।