{"_id":"655f9da874a3a85991023d24","slug":"outsourced-workers-narrated-their-plight-to-union-minister-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14484-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्री अनुराग को सुनाया आउटसोर्स कर्मियों ने अपना दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्री अनुराग को सुनाया आउटसोर्स कर्मियों ने अपना दुखड़ा
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के आउटसोर्स कर्मी वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले और अपनी समस्या से अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने सबको आश्वस्त किया कि उनके ध्यान में भी यह मामला आया है और वे जल्द ही इस मसले का कोई हल निकालेंगे। इससे पूर्व वीरवार सुबह आउटसोर्स कर्मी एनआईटी में एकत्रित हुए और आपस में मामले को लेकर मंत्रणा करने के बाद प्रबंधन से मिलने पहुंचे।
बीते बुधवार को एनआईटी हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के पदों के लिए आयोजित रेगुलर भर्ती का परीक्षा परिणाम आने के बाद आउटसोर्स कर्मियों की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं। इस परिणाम में एनआईटी के इन आउटसोर्स कर्मियों को मेरिट में जगह ही नहीं मिल पाई है। वर्षों से थोड़े से वेतन पर संस्थान के लिए काम कर रहे इन आउटसोर्स कर्मचारियों को अब अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। 12 साल बाद बड़ी मुश्किल से रेगुलर भर्ती निकली थी और अब वे उससे भी वंचित रह जाएंगे। दरअसल संस्थान में बहुत से ऐसे आउटसोर्स कर्मी हैं जिनपर उनका पूरा परिवार निर्भर है। केंद्रीय मंत्री के आश्वासन ने उन्हें जरूर एक उम्मीद बंधाई है कि उनके साथ गलत नहीं होगा।