फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outside youths attacked college students with weapons, two seriously injured

बाहरी युवकों ने कॉलेज छात्रों पर किया हथियारों से हमला, दो गंभीर घायल

Thu, 09 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Outside youths attacked college students with weapons, two seriously injured
कॉलेज की मारपीट में घायल युवक अस्पताल में बेहोश पड़ा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के दो छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इनमें से एक युवक को कॉलेज कैंपस में पीटा गया, जबकि दूसरे को गाड़ी में उठाकर कॉलेज से कुछ दूर ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। एक का प्राथमिक उपचार कॉलेज में ही किया गया। जबकि दोस्त बेहोशी की हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए।
विज्ञापन

जहां पर देर शाम तक इनका उपचार चलता रहा। वीरवार को कॉलेज के बाहर के करीब आधा दर्जन युवकों ने कॉलेज में आकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे युवक को गाड़ी में उठाकर कॉलेज से कुछ दूरी पर उसके साथ तेजधार हथियारों से मारपीट की। कॉलेज प्रबंधन ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दे दी गई थी। कॉलेज के दो छात्रों से बाहरी युवकों ने मारपीट की है। पुलिस विभाग से कॉलेज में पुलिस की तैनाती की मांग की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि सदर पुलिस से एक टीम मौके पर गई थी। घायल छात्रों का मेडिकल करवाया गया है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed