फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   OST will cure drug addiction...center set up in medical college

Hamirpur (Himachal) News: ओएसटी छुड़ाएगी नशे की लत...मेडिकल कॉलेज में बना सेंटर

Thu, 12 Feb 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओएसटी (ओपिएड सब्सिट्यूशनल थेरेपी) सेंटर बनाया गया है। सेंटर में इंजेक्शन से नशा कर रगों में जहर घोल रहे लोगों को इस लत से आजादी मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक यहां पर चार लोगों का इलाज शुरू हो गया है। नशे की लत में फंसे लोग रोजाना यहां आकर चिकित्सकों की देखरेख में दवाइयां खा रहे हैं। जो लोग गलत संगत में नशे की लत से अपनी सेहत बिगाड़ चुके हैं, उनका समूचित उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से सेंटर की स्थापना की गई है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डॉ. देशराज शर्मा और एएसपी राजेश ने सेंटर का दौरा किया और यहां पर दी जा रही सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सोसायटी ऑफ हेली वेलफेयर से वीरेंद्र मनोचिकित्सक डाॅक्टर कमल प्रकाश काउंसलर नीलम मौजूद रहे। युवाओं में नशाखोरी की बढ़ती प्रवृति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है।
इस सेंटर पर न सिर्फ नशाग्रस्त मरीजों की जांच होगी, बल्कि दवा भी दी जाएगी। इससे नशे के लत के शिकार मरीजों की लत धीरे-धीरे छूट सकेगी। एक एनजीओ की सहायता से नशे की लत में फंसे लोगों की पहचान की जा रही है।

इंजेक्शन की लत से कई गंभीर बीमारियों का खतरा

इंजेक्शन की लत से कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। जो समूह बनाकर एक ही इंजेक्शन से आपस में नशा करते हैं। उनमें गंभीर रोग होने की भी आशंका होती है। एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, क्षय रोग समेत कई बीमारियां हो सकती हैं। नशे की लत में फंसे लोगों को नशे से होने वाले संभावित खतरे, जीवन संकट, परिवार की स्थिति, आर्थिक नुकसान, सामाजिक उपेक्षा और जीवन यापन में तकलीफ के बारे में बताया जा रहा है।


-कोट

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपिएड सब्सिट्यूशनल थेरेपी सेंटर बनाया गया है। अब तक चार लोग यहां पर पंजीकृत हो चुके हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article