फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Order to return amount to employee in case of embezzlement in budget return

Hamirpur (Himachal) News: बजट वापसी में गबन के मामले में कर्मचारी को राशि वापस करने के आदेश

Tue, 16 Jul 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायती राज विभाग ने की मझेली पंचायत की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन


एक लाख 16 हजार 89 रुपये की बजट वापसी में किया गया था गोलमाल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर में 15वें वित्त आयोग के बजट में एक लाख 16 हजार 89 रुपये गबन के मामले में जिला पंचायती राज विभाग ने संबंधित कर्मचारी को राशि को जमा करवाने के लिए कहा है। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को पत्र भेजा गया है। मई में जिला परिषद हमीरपुर में 15वें वित्त आयोग के बजट में 42 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया था।



उसके बाद जून में मझेली पंचायत की बजट वापसी में भी एक लाख 16 हजार 89 रुपये गोलमाल करने की शिकायत संबंधित पंचायत सचिव ने जिला पंचायती राज विभाग को की थी। इस मामले में पुलिस थाना सदर हमीरपुर में भी मामला दर्ज है। जिला परिषद कैडर के कर्मचारी डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 15वें वित्त आयोग का पैसा पंचायत को जारी करने के बाद अपने बैंक खाते में वापस जमा करवा लिया था। पंचायत में ऑडिट होने के बाद इस गबन का खुलासा हुआ। मामले में एसडीएम हमीरपुर विभागीय जांच कर रहे हैं जबकि आरोपी कर्मचारी को निलंबित किया जा चुका है और उसे बीडीओ कार्यालय हमीरपुर में अटैच किया गया है। इस बारे में जिला पंचायती राज विभाग की अधिकारी शशि बाला ने कहा कि संबंधित कर्मचारी को इस राशि को जमा करने के लिए पत्र लिखा गया है। राशि जमा न करने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed