फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Orchestra, light-sound tender till 21 for Holi festival

हमीरपुर (हि. प्र.): होली उत्सव के लिए ऑरकेस्ट्रा, लाइट-साउंड के टेंडर 21 तक

Thu, 09 Feb 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पांच से आठ मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में मेन ऑरकेस्ट्रा, लाइट एंड साउंड सिस्टम और स्टार कलाकारों की व्यवस्था के लिए एडीसी कार्यालय हमीरपुर में 21 फरवरी तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। एडीसी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि मेन ऑरकेस्ट्रा की निविदाएं 21 फरवरी सुबह 11 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित अवधि में प्राप्त निविदाएं इसी दिन साढ़े ग्यारह बजे संबंधित उप समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोली जाएंगी। इसी प्रकार लाइट एंड साउंड सिस्टम की निविदाएं भी 21 फरवरी को सुबह 11:45 बजे तक एडीसी कार्यालय पहुंच जानी चाहिए और यह निविदाएं उसी दिन दोपहर 12:15 बजे संबंधित उप समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोल दी जाएंगी। स्टार कलाकारों की व्यवस्था से संबंधित निविदाएं 21 फरवरी दोपहर एक बजे तक प्राप्त की जाएंगी तथा इन्हें इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे उप समिति के सदस्यों की मौजूदगी में खोला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एडीसी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। वहीं, राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान सीसीटीवी कैमरे और एलईडी स्क्रीन स्थापित करने, फोटोग्राफी, स्मृति चिह्न, स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड के प्रकाशन, फूल एवं साज-सज्जा, पगड़ी और लोकल ऑरकेस्ट्रा की व्यवस्था के लिए 16 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित जिला नाजिर शाखा में अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने कहा कि फोटोग्राफी, एलईडी स्क्रीन, वीडियो कैमरा एवं प्लाज्मा की निविदाएं सुबह साढ़े दस बजे तक प्राप्त की जाएंगी तथा 11 बजे खोली जाएंगी। फूलों एवं साज-सज्जा के सामान की निविदाएं सुबह 11:15 बजे तक ली जाएंगी तथा 11:45 बजे खोली जाएंगी। इसी प्रकार निमंत्रण कार्ड की निविदाएं दोपहर 12 बजे तक, पगड़ी-दुपट्टे की निविदाएं दोपहर एक बजे तक, स्मृति चिह्नों की दो बजे तक, लोकल ऑरकेस्ट्रा की तीन बजे तक, स्मारिका की पौने चार बजे तक और सीसीटीवी कैमरों की निविदाएं सवा चार बजे तक स्वीकार की जाएंगी तथा उसी दिन निर्धारित समय के अनुसार खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए जिला नाजिर कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed