फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposition expressed against shifting of Dandadu Panchayat Bhawan

Hamirpur (Himachal) News: दांदडू पंचायत भवन को शिफ्ट करने का जताया विरोध

Fri, 12 Sep 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 12 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Opposition expressed against shifting of Dandadu Panchayat Bhawan
ग्राम पंचायत दांदडू के ग्रामीण पंचायत कार्यालय को शिफ्ट करने का विरोध जताते हुए। संवाद - फोटो : संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दांदडू के ग्रामीणों ने पंचायत भवन को शिफ्ट करने का विरोध जताया है। एक सप्ताह पूर्व पंचायत की ओर से कार्यालय को अन्य भवन में शिफ्ट कर दिया गया। ऐसे में लोगों ने पंचायत के इस फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में वेद प्रकाश, गोरख सिंह, शशिपाल, राकेश कुमार, सुखदेव, ओम प्रकाश, सुभाष आदि ने कहा कि वर्ष 1957 में पंचायत भवन का निर्माण किया गया था और तब से लेकर अब तक पंचायत कार्यालय यहीं से चल रहा था, 2002 में इसे पक्का कर नए कमरे जोड़े गए, वहीं 2010 में इस भवन में दीवार पर एक दरार आ गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक ये कार्यालय यहीं चलाया जा रहा है, अगर खतरे को देखते हुए इसे खाली करना ही था तो लोगों की राय लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन

वहीं, इसे दो किलोमीटर दूर शिफ्ट करने की बजाय वर्तमान भवन के आसपास ही किसी किराये के भवन में चलाए जाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई और न ही इस विषय पर कोई आम सभा का आयोजन किया गया। वहीं, अब जिस जगह पुराना पंचायत भवन स्थित है। वहीं, पर पटवारखाना, डिस्पेंसरी और राशन सोसायटी है। ऐसे में पंचायत के कार्य करवाने के लिए उन्हें जगह-जगह भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पंचायत सचिव ने इस विषय में जानकारी दी है। प्रस्ताव भी उनके कार्यालय तक पहुंचाया है। सुरक्षा को देखते हुए पुराने भवन को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
-राजेश शर्मा, बीडीओ बिझड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed