फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opportunity to cast vote till May 4: Amarjeet

चार मई तक वोट बनवाने का मौका : अमरजीत

Thu, 02 May 2024 02:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि चार मई निर्धारित की गई है। इस वर्ष पहली अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा या किन्हीं कारणों से छूटे अन्य पात्र लोग चार मई तक अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास या तहसीलदार अथवा एसडीएम कार्यालय में फार्म-छह पर आवेदन करके अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर पोर्टल वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से भी फार्म-छह पर आवेदन किया जा सकता है। चार मई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमरजीत सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज होना चाहिए। तभी वे मतदान के माध्यम से लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। किन्हीं कारणों से अगर किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया है तो मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए उसके पास चार मई तक आखिरी मौका है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि जिला में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed