{"_id":"6547e98b09b43bb0700b9df4","slug":"ophthalmologist-will-now-provide-services-for-three-days-in-bhoranj-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13108-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में अब नेत्र रोग चिकित्सक तीन दिन देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में अब नेत्र रोग चिकित्सक तीन दिन देंगे सेवाएं
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में अब नेत्र रोग चिकित्सक तीन दिन सेवाएं देंगे। पूर्व में चिकित्सक दो दिन टौणीदेवी और दो दिन भरेड़ी अस्पताल में डेपुटेशन पर सेवाएं दे रहे थे। इसके चलते एक साथ तीनों अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला 30 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
इसका स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब नेत्र रोग चिकित्सक तीन दिन भरेड़ी और तीन दिन सिविल अस्पताल भोरंज में सेवाएं देंगे। इससे आंखों की जांच कराने में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। फिलहाल अब टौणीदेवी का डेपुटेशन हट गया है। सिविल अस्पताल भोरंज में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि यहां पर नेत्र रोग चिकित्सक का पद खाली है और इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। अब नेत्र रोग चिकित्सक तीन दिन के लिए भरेड़ी और तीन दिन भोरंज अस्पताल में सेवाएं देंगे।