{"_id":"64a9b129ebda4453be0a94c4","slug":"operation-theater-will-run-after-36-years-in-bhoranj-hospital-surgeon-appointed-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-2810-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में 36 साल बाद चलेगा ऑपरेशन थियेटर, नियुक्त हुआ सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में 36 साल बाद चलेगा ऑपरेशन थियेटर, नियुक्त हुआ सर्जन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में 36 साल बाद मेडिकल सर्जन की नियुक्ति हो गई है। अब उपमंडल भोरंज के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के बाशिंदों को सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भोरंज अस्पताल में एक माह पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ और अब मेडिकल सर्जन की नियुक्ति हो गई है। भोरंज अस्पताल में पहली बार ऑपरेशन थियेटर चलेगा। अस्पताल में प्रतिदिन 450 के बीच ओपीडी है। वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन 33 पंचायतों से लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए आते हैं। पूर्व में अस्पताल में सर्जन न होने विभिन्न सर्जरी से संबंधित रोगों का उपचार कराने के लिए 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ता था। वहीं, मरीजों को सर्जरी करवाने के लिए लंबा सफर और आर्थिक नुकसान के अलावा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जन की तैनाती होने से लोगों को काफी राहत मिली है। उधर, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि सिविल अस्पताल भोरंज में सर्जन विशेषज्ञ ज्वाइन कर गए हैं। शीघ्र ही अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर चलेगा।
उधर, विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पहले गायनी और अब सर्जन विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र भोरंज अस्पताल में शिशु रोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी, ताकि भोरंज की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
उधर, विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पहले गायनी और अब सर्जन विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र भोरंज अस्पताल में शिशु रोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी, ताकि भोरंज की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन