फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   OPD opened after four days, patients jostling for treatment

Hamirpur (Himachal) News: चार दिन बाद खुली ओपीडी, इलाज के लिए मरीजों में धक्कामुक्की

Wed, 21 Aug 2024 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
लाइव:
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लगी रहीं लंबी कतारें

कुछ मरीजों के लिए अभी भी स्थिति नहीं स्पष्ट, चिकित्सक होने के बारे में पूछते नजर आए
हड़ताल से गर्भवती महिलाओं को हुई अधिक परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्थान : डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर। समय 11:30 बजे हैं। पर्ची काउंटर के पास मरीजों की कतार लगी है। यहां पर आभा आईडी के माध्यम से पर्ची बन रही है। इससे एक ही मरीज की पर्ची बनने में लंबा समय लग रहा है। समय 11: 40 हो गया है तथा मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी है। यहां पर इतनी भीड़ है कि हर कोई कतार में लगा है तथा धक्का मुक्की हो रही है कि पहले नंबर आ जाए। मरीजों में होड़ मची है कि आज चिकित्सक से मिलना हो जाए। चार दिनों तक अस्पतालों के महज चक्कर ही काटे।



समय 11: 45 हो गया है तथा ऑर्थो ओपीडी के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य गेट के पास मरीज बाहर पर्ची पर मोहर लगाने वाले कर्मचारियों से पूछ रहे हैं कि आज चिकित्सक हैं या नहीं। लोगों में अभी भी भ्रम है कि अस्पताल में चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं या नहीं। बहरहाल जितने मरीज आ रहे हैं उन्हें चिकित्सकों की ओर से इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। 12 बजे हैं और गायनी ओपीडी के बाहर पांव रखने तक की जगह नहीं है। इन दिनों सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं को ही हुई। कई गर्भवती महिलाओं के चेकअप होने थे तो कई महिलाओं को पेट दर्द था तो कइयों के अल्ट्रसाउंड की डेट थी, लेकिन सबको बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा था। जिन महिलाओं की डिलीवरी थी उन्हीं को दाखिल किया गया और इलाज उपलब्ध करवाया गया। अब सभी गर्भवती महिलाएं ओपीडी के बाहर खड़ी हैं और इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। समय 12:15 हो गए हैं और क्रसना लैब के बाहर भी कतार लगी है। वहीं ईएनटी, नेत्ररोग वार्ड व आपातकाल के बाहर भी मरीज खड़े हैं। वहीं, बुधवार को लोगों को स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अधिक मरीज अस्पताल में नहीं पहुंचे। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी 1400 के करीब रही। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त हो गई है तथा अब हर ओपीडी में चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed