फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   OPD made of night shelter in the hospital being tested

Hamirpur (Himachal) News: टेस्ट हो रहे अस्पताल में रैन-बसेरा को बनाया ओपीडी

Wed, 03 May 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
OPD made of night shelter in the hospital being tested
रैन बसेरा में बनाई छोटे बच्चों के लिए ओपीडी में इलाज करते चिकित्सक।
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में छोटे बच्चों की ओपीडी को अस्पताल के समीप रैन-बसेरा भवन में चलाया जा रहा है। जबकि बीमार बच्चों के टेस्ट वापस अस्पताल में किए जा रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को इलाज के लिए आने वाली महिलाओं और अन्य परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में अस्पताल में ही छोटे बच्चों का इलाज किया जाता था। लेकिन कोविड के बाद से रैन-बसेरा में ही बच्चों की ओपीडी चल रही है। इस रैन बसेरा का निर्माण नगर परिषद की ओर से शहरी विकास विभाग की स्कीम के तहत जरूरतमंदों को आश्रय देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


लेकिन अब यहां पर बच्चों का इलाज करवाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब चिकित्सक बच्चों के लैब टेस्ट आदि लिखते हैं तो अभिभावकों को दोबारा अस्पताल का रुख करना पड़ता है। टेस्ट और शुल्क आदि जमा करवाने के लिए काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। अभिभावकों मीना कुमारी, आदिति, काजल, सीमा आदि ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में छोटे बच्चों की ओपीडी रैन-बसेरा में चल रही है। जबकि टेस्ट आदि करवाने के लिए अस्पताल की तरफ जाना पड़ता है। ऐसे में छोटे बच्चों के साथ काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छोटे बच्चों की ओपीडी को अस्पताल में ही शिफ्ट करने की मांग की है। वहीं इस बारे में कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में बीमार बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस समस्या का भी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed