फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   OPD facility will now be available for 24 hours in Lamblu Hospital

लंबलू अस्पताल में अब 24 घंटे मिलेगी ओपीडी सुविधा

Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष अस्पताल लंबलू में अब क्षेत्रवासियों को 24 घंटे सेवाएं मिलेंगी। स्थानीय पंचायत प्रधान, अन्य प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मेहनत रंग लाई है। विभाग ने अब यहां रात को भी ओपीडी शुरू की है। इससे पूर्व इस अस्पताल में शाम चार बजते ही ताला लटक जाता था। इसके बाद पंचायत प्रधान ने विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं शुरू नहीं की गई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

इस मसले को अमर उजाला ने भी 25 मई के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए अब एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट की तैनाती रात के समय भी अस्पताल में कर दी है। अब क्षेत्रवासियों को 24 घंटे आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वहीं, क्षेत्रवासियों ने इस अस्पताल में निशुल्क दवाई काउंटर को स्थायी रूप पर स्थापित करने की मांग भी की है। ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि विभाग को आग्रह किया गया था। जिस पर विभाग ने अब अस्पताल को 24 घंटे शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग और स्थानीय विधायक का भी आभार जताते हैं। उन्होंने अस्पताल में एक एंबुलेंस सेवा भी शुरू करने की मांग की है। साथ ही समाजसेवियों से भी आग्रह किया है कि अगर अस्पताल में एंबुलेंस शुरू करेंगे तो क्षेत्रवासियों को अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed