{"_id":"6552688809f6350d3300877c","slug":"only-son-dies-of-heart-failure-15-days-before-marriage-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13616-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शादी के 15 दिन पहले इकलौते बेटे की हृदय गति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शादी के 15 दिन पहले इकलौते बेटे की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन
ताल/हमीरपुर। जिले की ग्राम पंचायत धरोग के गांव गाहलियां में इकलौते बेटे की शादी से ठीक 15 दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से दिवाली पर्व पर बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमित कुमार (28) पुत्र सोमदत्त दिवाली के लिए नालागढ़ से हमीरपुर के लिए आया था। शादी 28 नवंबर को थी। घर में दिवाली के साथ शादी की तैयारियां भी की जा रही थीं और अचानक यह हृदयविदारक घटना घट गई। अमित कुमार नालागढ़ में निजी कंपनी में कार्य करता था। पिता सोमदत्त दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं। माता गृहिणी हैं तथा बहन की शादी हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक अमित की शनिवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रविवार सुबह तीन बजे के करीब उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन घर से निकले। बताया जा रहा है कि बीच में गांव के ही विवाद के चलते रास्ता बंद था। इससे युवक को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। परिवार के सदस्यों ने बीमार युवक को बंद रास्ते वाले स्थान पर पीठ पर उठाकर आगे पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संदर्भ में धरोग पंचायत के प्रधान चंद्रशेखर ने कहा कि गांव गाहलियां में एक युवा की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। युवक के सीने में दर्द था और वह बीमार था। युवक की 15 दिन बाद शादी थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। बरसात के दिनों में यहां पर रास्ते को उखाड़ा गया। इससे रास्ता बंद है। कई बार प्रधान के तौर पर वहां पर कार्रवाई करने की कोशिश की लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रविवार तड़के युवक को पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।