फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only one doctor is providing emergency services in Nadaun Hospital

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में आपातकालीन में एक ही चिकित्सक दे रहा सेवाएं

Sun, 17 Mar 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
रात्रि समय में दो से तीन गंभीर मरीज आने पर हो रही परेशानी, नहीं हो रहा इलाज
विज्ञापन


अस्पताल में 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवाओं का मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

अस्पताल में प्रतिदिन 250 के करीब है ओपीडी, समस्या का समाधान करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में आपातकालीन में महज एक ही चिकित्सक होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों सुरेश, मीना, सुलोचना, विवेक, कुसुम, निम्मो देवी आदि ने कहा कि नादौन क्षेत्र के साथ कई अन्य क्षेत्र सटे हुए हैं, जहां से लोग अपना उपचार करवाने के लिए नादौन अस्पताल पहुंचते हैं। आपातकाल स्थिति में भी इसी अस्पताल में उनका उपचार किया जाना संभव होता है, लेकिन रात के समय आपातकालीन में महज एक ही चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहा होता है। ऐसी स्थिति में तीन या चार मरीज आपातकाल में अस्पताल पहुंचते हैं तो एक अकेला चिकित्सक ही मरीज को देख रहा होता है। इससे समस्या होती है।

कई बार तो ऐसी स्थिति में मरीज को अन्य स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों के लिए रेफर कर दिया जाता है, लेकिन कई बार दुर्घटना या अन्य घटना में घायल हुए मरीज को एकदम उपचार न मिले तो उसे अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता हैं। इतना बड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां मरीजों का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि आपातकाल में दो या तीन चिकित्सक उपलब्ध हों ताकि चिकित्सकों को भी मरीज को देखने में कोई परेशानी न हो। इस सिविल अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 300 के करीब है। इस बारे में बीएमओ नादौन केके शर्मा ने कहा कि समस्या ध्यान में है। इसके लिए उन्होंने अपने विभागीय अधिकारियों और सरकार को अवगत करवा दिया है और जल्द ही इस पर कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed