{"_id":"68a8cd3296be41a09509e5ef","slug":"only-89-students-from-26-schools-applied-in-one-and-a-half-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164532-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह में 26 स्कूलों से 89 विद्यार्थियों ने ही किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह में 26 स्कूलों से 89 विद्यार्थियों ने ही किया आवेदन
Sat, 23 Aug 2025 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डेढ़ माह बाद भी इंस्पायर आवार्ड मानक योजना के तहत अभी तक 26 स्कूलों से 89 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। पूर्व में बरसात की छुट्टियां होने से आवेदन प्रक्रिया कम थी, लेकिन अब स्कूलों के खुलने के बाद भी विद्यार्थियों की आवेदन प्रक्रिया धीमी है।
ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से जिले के स्कूलों को आवेदन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले के छह शिक्षा खंडों से इंस्पायर पोर्टल पर 473 स्कूल के यूडाइज कोड दर्ज हैं, लेकिन अभी तक केवल 337 स्कूलों ने ही अपने कोड को अपडेट किया है, जबकि 136 स्कूलों ने कोड को अपडेट नहीं किया है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया धीमी चली हुई है।
वर्तमान सत्र में बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का दायरा बढ़ाया है। पूर्व में छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर पाते थे, लेकिन अब बारहवीं कक्षा तक के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को भी इसमें जोड़ा गया है, ताकि मॉडल बनाने में ज्यादा सशक्त आइडिया मिल सके।
विज्ञापन
आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ मोबाइल एप भी शुरू किया गया है, ताकि एप के माध्यम से भी आसानी से आवेदन कर सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। आवेदन में महज 25 दिन का समय शेष बचा है।
कोट
स्कूल प्रमुखों को आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 26 स्कूलों से 89 विद्यार्थियों ने ही पोर्टल पर आवेदन किया है। अंतिम समय में साइट बिजी होने के कारण आवेदन में दिक्कत आती है। ऐसे में विद्यार्थी समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि समय पर आइडिया सबमिट हो सके।
-राजेश गौतम, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक