{"_id":"5ffdb0d98ebc3e2e511cb4dd","slug":"online-learning-course-in-technical-university-hamirpur-hp-news-sml357524296","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि में ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग पर अगले सत्र से फोकस होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी विवि में ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग पर अगले सत्र से फोकस होगा
विज्ञापन
प्रदेश तकनीकी विवि की बैठक में भाग लेते शिक्षाविद्।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आगामी शैक्षणिक सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लिए गठित क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में हुई। प्रो बंसल ने कहा कि आने वाले समय में अब तकनीकी विवि प्रैक्टिकल के अलावा 50 फीसदी इवेंट और 50 फीसदी थ्योरी की पढ़ाई करवाएगा। राज्य स्तर पर शिक्षा प्रौद्योगिकी मंच की एक स्वायत्त निकाय बनाई जाएगी। मंच के माध्यम से स्कूली और उच्च शिक्षा की बेहतरी के योजना बनाई जाएगी।
अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग पर अगले सत्र से फोकस किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को किसी भी समय पढ़ाई को फिर से शुरू करने की सुविधा मिल पाएगी। नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के वर्चुअल लैब व्यवस्था की जाएगी। तकनीकी विवि को ग्लोबल विश्वविद्यालय बनाने के लिए विश्व के टॉप 200 विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने पर विशेष कार्य योजना बनेगी।
समिति के 40 बिंदुओं को धरातल में लागू करने के लिए जल्द आठ विभिन्न समितियां गठित करेगा। जिसके तहत सबसे पहले छह विजन प्लान पर काम किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय बनाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। साथ ही अब आने वाले समय में हर कॉलेज भी अपने स्तर पर स्वायत्त होंगे। तकनीकी विवि से संबंधित महाविद्यालयों में कम से कम तीन हजार विद्यार्थी होना अनिवार्य हो जाएगा। इवेंट के लिए तकनीकी विवि और सभी शिक्षण संस्थान अपने स्तर पर अलग से फंड का प्रावधान करने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने तकनीकी विवि से संबंधित सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को 28 फरवरी तक कॉलेज स्तर पर क्रियान्वयन समिति के 40 बिंदुओं की कार्य योजना बनाकर भेजने के निर्देश दिए।