{"_id":"56ed46a54f1c1bd45b8b4dc5","slug":"online-gas-booking-service-starts-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में अब ऑनलाइन होगी गैस की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में अब ऑनलाइन होगी गैस की बुकिंग
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर में एलपीजी गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। प्रारंभिक तौर पर इसे बड़े शहरों एवं कस्बों में शुरू किया गया है। शहरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत प्रदेश में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले मैनुअल तरीके से गैस की बुकिंग होती थी। ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने के पीछे गैस सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा करवाना है। ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के शुरू होने से उपभोक्ताओं को अपनी गैस का स्टेटस जानने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
उपभोक्ता जैसे ही गैस की बुकिंग करवाएगा, सबसे पहले उसे तिथिवार अपने मोबाइल फोन पर बुकिंग का मेसेज आएगा। इसके बाद पेमेंट पर कैश मेमो का मेसेज और गैस सिलेंडर की डिलिवरी पर भी उपभोक्ता को मेसेज आएगा। ऑनलाइन बुकिंग के तीन माध्यम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सबसे पहला तरीका मोबाइल से बुकिंग है। इसके लिए उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर संबंधित गैस एजेंसी में रजिस्टर करवाना होगा। हरीश नंदा ने बताया कि उनकी गैस एजेंसी में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का लोग फायदा उठा रहे हैं।
ऑनलाइन बुकिंग के निर्देश मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर जिला मुख्यालयों और कस्बों में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद तहसील मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में पहुंचाने के लिए इसे शुरू किया है।
- रवि धीमान, फील्ड ऑफिसर, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन