{"_id":"64b6d62c9a445667da0be364","slug":"online-booking-facility-of-buses-going-to-delhi-from-himachal-bus-depots-resumed-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3603-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल के बस डिपुओं से दिल्ली जाने वाली बसों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल के बस डिपुओं से दिल्ली जाने वाली बसों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा दोबारा शुरू
Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बस डिपुओं से दिल्ली जाने वाली बसों को अब सीधा दिल्ली बस अड्डा में ही प्रवेश मिलेगा। दिल्ली स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक को हटा दिया गया है। पूर्व में भारी बारिश के चलते दिल्ली में हुए जलभराव के चलते 13 जुलाई से 17 जुलाई तक दिल्ली बस अड्डे में प्रवेश बंद कर दिया गया था। जिस कारण दिल्ली बस स्टैंड से 37 किलोमीटर दूर सिंघू बॉर्डर तक ही बसें पहुंच पा रही थीं। अब यह रोक हटा दी गई है। यह बस अड्डा 19 जुलाई से बहाल कर दिया गया है।
प्रदेश भर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली बसें सीधा दिल्ली बस अड्डे में ही प्रवेश करेंगी। वहीं, 19 जुलाई से ही हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी गई जाएगी। हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए 130 के करीब बसें जाती हैं। इसी तर्ज पर जिला हमीरपुर से कुल आठ बसें दिल्ली जाती हैं। इस बारे में एचआरटीसी के यातायात प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि दिल्ली के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग 19 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं अब बसें सीधा दिल्ली बस अड़्डे में ही पहुंचेंगी।