{"_id":"667d6a68bb3f4f427e06085e","slug":"online-application-for-inspire-manak-award-from-1st-july-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130475-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से
विज्ञापन
15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी
विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए मिलती है 10,000 की प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिले में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो रही है। विद्यार्थी एक जुलाई से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को आवेदन करना है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के इच्छुक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी जिनका आयु वर्ग 10 से 15 वर्ष है, वह अपना आवेदन ई-एमआईएएस बेव पोर्टल पर करेंगे।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि इंस्पायर मानक योजना विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि 10,000 रुपये उपलब्ध कराती है। उन्होंने जिलाभर के सभी विज्ञान अध्यापकों से आग्रह किया है कि वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों में वैज्ञानिक प्रगति होती है तथा उनका विकास होता है। नन्हे वैज्ञानिक नए-नए नवविचार रखते हैं।