{"_id":"653eb5ef510f3c4a940828f1","slug":"onion-started-making-people-cry-in-the-festive-season-price-reached-rs-70-per-kg-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12454-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में रुलाने लगा प्याज, 70 रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में रुलाने लगा प्याज, 70 रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन में बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के दामों में एकाएक बढ़ोतरी से खाने की थाली से हरी सब्जियां गायब होती जा रही हैं। मध्यम व गरीब वर्ग के परिवारों को एक समय की सब्जी लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बाजार में मटर 160 रुपये, फूलगोभी 80 रुपये जबकि प्याज 70, करेला 80 और शिमला मिर्च 160 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। ग्राहकों राजीव, अश्वनी, प्रतिभा, कांता देवी, स्नेहा, सुमन आदि ने कहा कि त्योहारी सीजन में घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है।
ऐसे में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने से गरीब परिवारों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार में एक सप्ताह पूर्व 20 रुपये में दो समय की सब्जी आसानी से मिल रही थी। अब एक समय का खाना बनाने के लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में मटर अब 120 रुपये से 160 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 60 से 80, अदरक 120 से 130, लहसुन 150 से 190, फ्रांसबीन 30 से 60, भिंडी 30 से 50, आलू 20 से 40, करेला 60 से 80, टमाटर 20 से 30, रामतोरी 40 से 60 रुपये, शिमला मिर्च 120 से 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।